ramcharitmanas

मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा और बेटे नकुलनाथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (10:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री कमलनाथ किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधायक बन विधानसभा पहुंचेंगे। लंबे समय से जारी कयासों का दौर अब खत्म हो गया है।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना ने अपनी सीट खाली कर दी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी नेता के रूप में पहचाने जाने वाले दीपक सक्सेना ने खुद अपने विधायक पद से इस्तीफे की जानकारी दी है।
 
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एक फोटो शेयर करते हुए दीपक सक्सेना ने लिखा कि छिंदवाड़ा की जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी यहां से चुनाव लड़ें, यही इच्छा मेरी भी है, इसलिए मैं दीपक सक्सेना अपने आदर्श माननीय कमलनाथ जी के लिए अपनी विधानसभा क्रमांक 126 छिंदवाड़ा से इस्तीफा देता हूं, मैं अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मुझे कमलनाथ जी के लिए अपनी सीट छोड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के मुखिया के तौर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 17 दिसंबर को शपथ ली थी और संसदीय नियमों के मुताबिक उन्हें छह महीने में विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी है। दीपक सक्सेना के इस्तीफे के बाद साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश विधानसभा में छिंदवाड़ा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
 
नकुलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव : एक ओर तो छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो दूसरी ओर छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से उनके बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। अगर नकुलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो संभवत: ये देश के इतिहास में पहला मौका होगा कि जब एक ही नाम की सीट से पिता-पुत्र दो अलग-अलग सदनों में बैठेंगे। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से वर्तमान में मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद हैं। वह नौ बार इस सीट से सांसद चुने गए हैं।
 
पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के दौरे पर थे तब कई कार्यक्रमों में बेटे नकुलनाथ पिता कमलनाथ के साथ नजर आए थे। इसी दौरान एक कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना ने नकुलनाथ को सांसद कहकर संबोधित किया था।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख