dharma sangrah
✕

8वीं क्लास के स्टूडेंट की शिकायत पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक्शन, तेज डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Updated: शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (09:56 IST)
भोपाल। सूबे में स्कूल और बोर्ड परीक्षाओं और शादी का सीजन एक साथ होने से देर रात तक बजने वाले डीजे से छात्रों को पढ़ाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
कुछ ऐसी ही परेशानी का सामना झाबुआ के गांव मदरानी के आठवीं क्लास के स्टूडेंट हिमांशु को करना पड़ रहा था। जिस पर हिमांशु ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने हाथों से पत्र लिखकर विभिन्न आयोजनों में देर रात तक डीजे बजाने के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत की।
 
हिमांशु का पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिमांशु को पत्र लिखकर उनकी चिंता को सही ठहराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के एसपी और कलेक्टर को निर्देश दिए है कि देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही डीजे बजाने वालों पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए है।
 
वहीं मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद हरकत में आए झाबुआ जिला प्रशासन ने परीक्षा के समय में विवाह समारोह में बजने वाले डीजे को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

अगला लेख