biodatamaker

कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला, अयोग्य और लापरवाह सरकारी अफसर नौकरी से किए जाएंगे बाहर

Updated: शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (23:39 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार अब अयोग्य, अक्षम और काम में लापरवाह अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्य सचिव एसआर मोहंती को 1 महीने के अंदर विभिन्न विभागों की समीक्षा करके ऐसे अधिकारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए, जो काम करने में अयोग्य हैं या लापरवाही से काम करते हैं।
 
मुख्यमंत्री ने ऐसे अधिकारियों की सेवाएं समाप्त करने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की यह पूरी समीक्षा में 20 साल की सेवा या 50 साल की उम्र पूरी करने के प्रावधान के अंतर्गत होगी। सरकारी अफसरों के खिलाफ कमलनाथ सरकार का यह एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।
 
6 महीने पहले सत्ता में आई कांग्रेस सरकार कई बार अफसरों को नसीहत दे चुकी है कि वह पुरानी सरकार की मानसिकता से बाहर निकले। पिछले दिनों मध्यप्रदेश में हुए बिजली संकट को लेकर भी कांग्रेस के मंत्रियों ने भाजपा की मानसिकता वाले सरकारी कर्मचारियों और अफसरों को जिम्मेदार ठहराया था।
 
इसके बाद अब कमलनाथ सरकार के इस बड़े फैसले पर आने वाले दिनों में सियासत गर्म होगी। अभी हाल में ही केंद्र की मोदी सरकार और उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने ऐसे अक्षम और अयोग्य अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख