sundarkand

कमलनाथ सरकार के खिलाफ अतिथि शिक्षकों का हल्लाबोल, कई संगठनों का मिला साथ

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (12:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत कर दी है। उनके साथ अन्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। बुधवार को राजधानी भोपाल के शाहजहांनी पार्क में प्रदेश भर से आए अतिथि शिक्षकों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन की शुरुआत कर दी।
 
इस दौरान उन्होंने कमलनाथ सरकार के वचन पत्रों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया। अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर बुधवार तक मुख्यमंत्री या उनका कोई प्रतिनिधि उनसे मिलकर कोई आश्वासन नहीं देते हैं, तो वो मुख्यमंत्री आवास का घेराव  करेंगे। अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन, मीटर वाचक संघ, रसोइया माता संगठन के कर्मचारी प्रदेशभर से राजधानी भोपाल में इकट्ठे हुए हैं।
 
वेबदुनिया से बातचीत में अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंभूचरण दुबे ने बताया कि कमलनाथ सरकार ने चुनाव से अतिथि शिक्षकों से किए वादे को अब तक पूरा नहीं किया है, जिससे अतिथि शिक्षक ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। शंभूचरण ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने व्यापम का भरपूर विरोध किया था और दस सालों तक कोई परीक्षा नहीं होने दी। लेकिन सत्ता में आने के तुरंत बाद ही कमलनाथ सरकार ने व्यापम की परीक्षा करवा दी। साथ ही सरकार के वचन पत्र में भी अतिथि शिक्षकों को लेकर वादे किए थे कि 90 दिन के अंदर अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। पर आज 8-9 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने हम अतिथियों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
 
आत्मदाह करने को मजबूर हो रहे अतिथि शिक्षक : वेबदुनिया से बातचीत में दुबे ने बताया कि सरकार पुराने और अनुभवी अतिथि शिक्षकों के साथ धोखा कर रही है। उनको नई-नई प्रक्रियाएं बनाकर नौकरी से निकाला जा रहा है। साथ ही सरकार के एक नए नियम के अनुसार जिसमें सिर्फ 2018-19 के सत्र के अतिथि शिक्षकों को अतिरिक्त अंक देने का नियम बनाया गया है। इस नियम से भी पुराने अतिथि शिक्षकों में रोष है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख