Hanuman Chalisa

कमलनाथ ने सुनी इंदौर की 6ठी कक्षा की छात्रा की गुहार, कलेक्टर को दिए बैडमिंटन प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2019 (21:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर की कक्षा 6ठी की छात्रा ईवा शर्मा की गुहार पर इंदौर कलेक्टर को बच्चों के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कमलनाथ के निर्देश पर कलेक्टर ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए एसजीएसआईटीएस कॉलेज के बैडमिंटन हॉल को बच्चों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध करवाया।
 
इंदौर की कक्षा 6ठी की छात्रा कु. ईवा शर्मा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि चुनावी प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन ने नेहरू स्टेडियम को अपने आधिपत्य में ले लिया है। इसके कारण बच्चों का बैडमिंटन प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। उसने पत्र में यह भी लिखा कि चुनाव प्रक्रिया के बाद स्टेडियम का वुडन कोर्ट भी खराब हो जाता है।
 
मुख्यमंत्री ने ईवा को लिखे पत्र में कहा कि निश्चित तौर पर आपकी व्यथा ठीक है। इंदौर के नेहरू स्टेडियम में ही चुनावी प्रक्रिया कई वर्षों से संपन्न करवाई जाती है। आगामी लोकसभा चुनाव संपन्न होना है। उसके लिए चुनावी प्रक्रिया के कार्य भी इस साल नेहरू स्टेडियम में संपन्न होना है। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है और यह हम सभी की भागीदारी से संपन्न होता है। मुख्यमंत्री ने ईवा को लिखा कि हालांकि आपका पत्र देश के प्रधानमंत्री को संबोधित था लेकिन मैंने पत्र देखकर यह माना कि मुख्यमंत्री के रूप में मुझे आपकी समस्या का निदान करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि नेहरू स्टेडियम का बैडमिंटन हॉल तो अभी लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के कार्य प्रारंभ होने से आपको उपलब्ध नहीं करवा पा रहा हूं लेकिन चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने तक वैकल्पिक व्यवस्था की है। इंदौर के कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि तत्काल इस समस्या का हल निकालें। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बैडमिंटन खिलाड़ियों की इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज में शाम 3 से 5 बजे तक बैडमिंटन हॉल की व्यवस्था प्रशिक्षण के लिए कर दी गई है।
 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए हैं कि चुनाव कार्य के दौरान नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल का वुडन कोर्ट खराब न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए। (वार्ता)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

भोपाल में रहवासी क्षेत्र में कमर्शियल एक्टिविटी पर निगम की सीलिंग कार्यवाही पर उठे सवाल, टॉर्च जला कर सड़क पर किया प्रदर्शन

कौन हैं माया ट्यूडर, CM रेवंत रेड्डी से मुलाकात पर क्‍यों भड़की BJP, क्या भारत विरोधी हैं ट्यूडर?

अगला लेख