shradh paksha
✕

मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंच पर बीजेपी महापौर का अपमान, बीच में छोड़ा कार्यक्रम

Updated: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (00:01 IST)
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में हुए युवा स्वाभिमान योजना के शुभारंभ मौके पर हुए कार्यक्रम में मंच पर जमकर सियासत दिखाई दी। पहले तो कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से मोदी सरकार और सूबे की पूर्ववर्ती शिवराज सरकार को जमकर निशाने पर लिया।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ जब मंच से अपने भाषण में मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साध रहे थे तो मंच पर बीजेपी नेता और भोपाल के महापौर आलोक शर्मा बैठे हुए थे। इसके बाद जब कार्यक्रम अपने अंतिम दौर में था, तब मंच पर आभार भाषण के लिए आयोजक ने महापौर आलोक शर्मा को नहीं बुलाकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को बुलाया तो नाराज महापौर बीच कार्यक्रम में ही मंच छोड़ चले गए।
 
इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री बैठे रहे। बाद में महापौर आलोक शर्मा ने इसे अपना अपमान न बताते हुए भोपाल की 23 लाख जनता का अपमान बताया। महापौर अलोक शर्मा का कहना है कि नगरीय विकास विभाग के इस कार्यक्रम में पहले से आभार भाषण उनको देना था लेकिन ऐन वक्त पर उनकी जगह कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को आभार भाषण देने के लिए बुला लिया गया।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख