ganesh chaturthi

Pahalgam Attack : पाकिस्तान को अब दिन में दिखेंगे तारे, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

Updated: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (19:37 IST)
Kailash Vijayvargiya News : मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत सरकार के फैसले से पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था को व्यापक नुकसान होगा। पाकिस्तान की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था लगभग शून्य पर पहुंच जाएगी। पाकिस्तान को दिन के उजाले में तारे दिख जाएंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (आतंकवादियों ने) समाज को बांटने की कोशिश की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
विजयवर्गीय ने कहा कि पाकिस्तान में जिस तरह से आतंकवाद बढ़ रहा है, उस पर पूरी दुनिया ने चिंता जताई है। पड़ोसी देशों में आतंकवाद ने जो खतरा पैदा किया है, वह निश्चित रूप से चिंता का विषय है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत कड़ा रुख अपनाया है तथा देश भी चाहता है कि इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की जाए। केंद्र के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।
ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन, समंदर में उतारा INS विक्रांत, अगली तैयारी सुन पाकिस्तान भी कांप जाएगा
मंत्री ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (आतंकवादियों ने) आतंकवाद के जरिए समाज को बांटने की कोशिश की है, वह अस्वीकार्य है। उन्होंने दावा किया कि इससे (पानी की आपूर्ति बंद होने से) बहुत फर्क पड़ेगा, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा जाएगी। पाकिस्तान की जीडीपी को झटका लगेगा और उनकी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था लगभग शून्य पर पहुंच जाएगी। विजयवर्गीय ने कहा कि पाकिस्तान को दिन के उजाले में तारे दिख जाएंगे।
ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद सख्‍त हुआ भारत, अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटने लगे पाक नागरिक
मंगलवार को दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के पास एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 26 लोग मारे गए जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर कर दिया और कई उपायों की घोषणा की जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल बंद करना शामिल है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

अगला लेख