sundarkand
✕

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (15:55 IST)
यह शीर्षक चौंका सकता है, लेकिन हकीकत में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नजर आए। हालांकि यह सब कुछ प्रत्यक्ष नहीं हुआ, बल्कि कांग्रेस के दिग्गज नेता सिंधिया और मोदी पोस्टर में एकसाथ दिखाई दिए।
ALSO READ: क्या 'दादी की कहानी' दोहराएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया?
इस पोस्टर के सामने आने के बाद कांग्रेस से नाराज चल रहे सिंधिया ने एक बार फिर उन अटकलों को हवा दे दी है जिनमें कहा जा रहा था कि सिंधिया 'भाजपा का पल्लू' थाम सकते हैं।
 
यह पोस्टर सिंधिया के भिंड दौरे के समय उनके स्वागत में लगाए गए। बैनर भारत रक्षा मंच के जिला संयोजक हृदेश शर्मा द्वारा लगाए गए। बैनर में कश्मीर के अनुच्छेद 370 पर सिंधिया के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया गया है। बैनर में मोदी और सिंधिया के अलावा भाजपा के वयोवृद्ध नेता रघुनंदन शर्मा का भी फोटो लगा है। 
ALSO READ: बगावत की राह पर ज्योतिरादित्य सिंधिया?
सिंधिया ने उठाए मप्र सरकार पर सवाल : अपनी भिंड यात्रा में सिंधिया ने अटेर इलाके के बाढ़ पीड़ित किसानों से मुलाकात की। कार्यकर्ता सम्मेलन में सिंधिया ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने किसान ऋणमाफी पर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए। 
 
सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का जो कर्ज माफ हुआ है, वो पूर्ण रूप से नहीं हुआ है। केवल 50 हजार का कर्जा माफ हुआ है जबकि 2 लाख का वादा किया गया था इसलिए 2 लाख का कर्जा माफ होना चाहिए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख