dharma sangrah
✕

राजस्थान में सियासी संकट : सचिन पायलट को सिंधिया का साथ, बोले- कांग्रेस को प्रतिभा और क्षमता पर विश्वास नहीं

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (19:24 IST)
भोपाल। राजस्थान में सियासी उठापटक जारी है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कमान अपने हाथ में ली है। खबरों के अनुसार राहुल गांधी ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से फोन पर बातचीत की है। इस बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सीएम सचिन पायलट के समर्थन में ट्‍वीट करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाया है।
 
सिंधिया ने पायलट के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सिंधिया अपने ट्वीट में कहा है कि राजस्थान में सत्तारूढ़ अशोक गहलोत की सरकार में सचिन पायलट की लगातार हो रही उपेक्षा और उन्हें किनारे करने की कोशिशों को देखकर दु:ख हो रहा है।
उन्होंने पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के ऊपर सवाल उठाया है। सिंधिया ने अपने ट्वीट में कहा है कि हालात को देखकर लग रहा है कि कांग्रेस को युवाओं की प्रतिभा और क्षमता में विश्वास नहीं रह गया है। 
सिंधिया ने एक अन्य ट्‍वीट में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का भी स्वागत किया। सिंधिया ने अपने ट्‍वीट में कहा कि छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं।
 
लोधी रविवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
 
खबरों के मुताबिक प्रद्युम्न सिंह लोधी को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहेगा।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख