sundarkand
✕

उमा बोलीं- ज्योतिरादित्य सिंधिया को मेरा 'भयानक वाला' आशीर्वाद

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (12:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मेरा 'भयानक वाला' और प्रचंड आशीर्वाद है।
 
उमा ने कहा कि मैं सिंधिया परिवार की सदस्य जैसी हूं। आठ साल की उम्र से मुझे अम्मा (विजया राजे सिंधिया) का स्नेह मिला है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रचंड आशीर्वाद ज्योतिरादित्य के साथ है। वे मध्यप्रदेश में ही नहीं पूरे भारत में अपने नाम के अनुरूप जगमगाएंगे।
 
गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए उमा ने कहा कि वे युवा नेताओं से ईर्ष्या करते हैं। सचिन पायलट मामले में उन्होंने कहा कि लड़ाई और टकराव के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि सचिन अच्छे परिवार से हैं। उनके पिता राजेश पायलट मेरे भाई जैसे थे। उमा ने कहा कि जब तक राहुल गांधी जैसे नेता रहेंगे, कांग्रेस रसातल में ही जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की।
 
सिंधिया ने इस संबंध में स्वयं एक ट्वीट करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में सुश्री भारती अपने निवास पर सिंधिया का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत तरीके से स्वागत करते हुए दिखाई दे रही हैं।
 
वहीं, सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा है 'वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती जी से आज भोपाल प्रवास के दौरान उनके निवास पर पहुंचकर भेंट की तथा आशीर्वाद लिया। सिंधिया सुबह ही विशेष विमान से यहां पहुंचे हैं। वे दिन में भोपाल के आसपास के जिलों में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर शाम विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख