Daily Horoscope
✕

LIVE REPORT - 'महाराज' के स्वागत के लिए भाजपा दफ्तर में बिछा रेड कारर्पेट, माधवराव सिंधिया का लगा चित्र

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (15:28 IST)
मध्यप्रदेश भाजपा दफ्तर में आज ठीक वैसे ही रौनक है जैसे जब-जब पार्टी सत्ता में आती है तो रहती है। भाजपा के नए महाराज के स्वागत के लिए भोपाल में भाजपा मुख्यालय के बाहर ढोल नगाड़े बज रहे हैं। भाजपा दफ्तर के गेट के बाहर सिंधिया के स्वागत के लिए बड़े मंच बनाए गए हैंं। जहां पर सिंधिया का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम के बड़े पोस्टर लगे हुए हैं।
 
इसके बाद मुख्यालय में एंट्री करते ही रेड कारर्पेट बिछा नजर आता है जो भाजपा के नए महाराज के स्वागत के लिए विशेष तौर पर बिछाया गया है। अब से कुछ देर बाग जब भाजपा के नए महाराज पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे तो वह इसी रेड कारर्पेट पर चलकर पहली बार भाजपा दफ्तर में बने मंच पर पहुंचेगे।
 
मंच पर पार्टी के सिंधिया के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता के बैठने की व्यवस्था की गई है।
 
माधवराव सिंधिया का चित्र - भाजपा दफ्तर में आज होने वाले सबकी नजर एक चित्र पर पड़ रही है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया की है..भाजपा दफ्तर में आते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पिता माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा मुख्यालय में वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्रीमंत राजामाता विजयाराजे सिंधिया, मध्यप्रदेश भाजपा के पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिम पर माल्यार्पण करेंगे।
 
शुक्रवार को राज्यसभा के लिए नामांकन - भाजपा की ओर से राज्यसभा के उम्मीदवार घोषित किए गए। सिंधिया 13 मार्च को अपना नामांकन भरेंगे। नामांकन भरने से पहले वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेगे और महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जायेंगे।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

अगला लेख