suvichar

मध्यप्रदेश कांग्रेस में नया बवाल, सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (20:57 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। चुनाव में एकजुटता का संदेश देने वाली कांग्रेस में अब फिर एक बार गुटबाजी खुलकर नजर आने लगी है। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब सिंधिया समर्थक अपने नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
 
दिल्ली में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले के बाहर समर्थकों ने सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर धरना भी दिया। विधानसभा चुनाव में ग्वालियर- चंबल संभाग से चुनाव जीतकर आए सिंधिया समर्थक विधायकों ने अपने नेता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है।
 
सिंधिया के घर के बाहर धरने पर बैठे विधायकों ने कहा कि उनके नेता को तुरंत प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए। कांग्रेस में सिंधिया समर्थकों का ये हंगामा ऐसे समय सामने आया जब सोमवार को कमलनाथ मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले है।
 
वहीं कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा इसको लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अजय सिंह का नाम तेजी से आगे आया है, चुरहट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब अजय सिंह को प्रदेश कांग्रेस की कमान दिए जाने की चर्चा भी तेजी से चल रही है। वहीं बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की रेस में है।
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख