dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसा, जज की मौत

Updated: रविवार, 3 अप्रैल 2022 (11:19 IST)
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से कार सवार एक न्यायाधीश की मौत हो गई, वहीं एक अन्य न्यायाधीश सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस उप अधीक्षक शशांक जैन ने रविवार को बताया कि यह हादसा छतरपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर मातगुवां थाना क्षेत्र के पराचौकी के पास शनिवार रात करीब आठ बजे के आसपास हुआ। इस दुर्घटना में बड़ामलहरा में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रटे (प्रथम श्रेणी) ऋषि तिवारी की मौत हो गई।
 
जैन ने बताया कि इस हादसे में बड़ामलहरा में ही पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रटे (प्रथम श्रेणी) आशीष मथोरिया और कार चला रहे उनके साले राम दिनकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।
 
उन्होंने कहा कि ये लोग बड़ामलहरा से छतरपुर आ रहे थे और कार रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

Top News 28 October: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से तबाही, यूपी-बिहार MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया

कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों की जान

यूपी में 104.28 करोड़ से बनेगा साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर

अगला लेख