Hanuman Chalisa

नौकरी के नाम पर ठगी, सॉफ्टवेयर डेवलपर गिरफ्तार

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2017 (14:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी कंसल्टेंसी खोलकर बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिला निवासी आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर बताया गया है।
 
साइबर क्राइम पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल का अशोक गार्डन निवासी एक बेरोजगार युवक प्राइवेट जॉब करता है। उसने एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र में बताया कि नौकरी की तलाश करने व नौकरी न लगने पर इंटरनेट पर रिज्यूम डाला था। करीब 1 माह बाद फरियादी के मोबाइल पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया। फरियादी को एक बड़ी कंपनी की कंसल्टेंसी का नाम बताकर अज्ञात लोगों द्वारा ठग लिया गया।
 
साइबर क्राइम ने मामले की जांच में पाया कि एक बड़ी कंपनी के नाम पर फर्जी कंसल्टेंसी खोली गई है जिसके माध्यम से बेरोजगारों को भ्रमित कर ठगा जा रहा है। साइबर पुलिस द्वारा नोएडा, उत्तरप्रदेश जाकर कंसल्टेंसी चलाने वाले मालिक शैलेष मिश्रा से पूछताछ की गई। पूछताछ में शैलेष ने बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर बैंक खातों में पैसा डलवाना स्वीकार किया है। 
 
पूछताछ में आरोपी शैलेष ने बताया कि वह नोएडा में सॉफ्टवेयर डेवलपर है। उसकी प्रसिद्ध जॉब पोर्टल के नाम से मिलती-जुलती कंसल्टेंसी है। आरोपी बेरोजगार लोगों को बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने दावा करता था और अपना टारगेट बनाकर भ्रमित कर पैसा ऐंठा करता था। आरोपी करीब 50 लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ चुका है। साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (वार्ता) 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

पीएम मोदी का नया मंत्र- Wed in India, आखिर क्या है इसके मायने?

दवाओं पर अब तक लागू नहीं हुआ नया नियम, पूरी स्‍ट्रिप खरीदने को मजबूर मरीज, पैकेजिंग बदली तो बढ़ेगा जेब पर भार

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अगला लेख