Hanuman Chalisa
✕

जैसीनगर को तहसील बनाने की घोषणा

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (23:17 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा में आयोजित कार्यक्रम में जैसीनगर को तहसील बनाने के साथ ही राहतगढ़ में आईटीआई खोले जाने की घोषणा की है।
 
चौहान ने बिलहरा में परकुल मध्यम सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने जैसीनगर विकासखंड को खुले में शौच मुक्त घोषित किया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। नशामुक्त समाज बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास होंगे।  
 
परकुल सिंचाई परियोजना सहित मुख्यमंत्री ने यहां लगभग 500 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। लगभग 115 करोड़ रुपए लागत की परकुल मध्यम सिंचाई परियोजना से 3 हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी और क्षेत्र के 19 ग्राम लाभान्वित होंगे। चौहान ने 20 हजार की आबादी होने पर बिलहरा को नगर पंचायत बनाने सहित क्षेत्र में 26 सड़कों की स्वीकृति, बिलहरा में मंगल भवन बनवाने सहित अन्य घोषणाएं कीं। (वार्ता) 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

यूपी में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

अगला लेख