sundarkand

इंदौर के अग्निकांड मामले में थाना प्रभारी लाइन अटैच

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (23:11 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के रानीपुरा अग्निकांड मामले में बुधवार को सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी जीएस चडार सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया।
   
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) इंदौर शहर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि कल सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पटाखा दुकान में भीषण अग्निकांड हुआ था। इस हादसे में सात लोग की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल है। घटना के बाद मामले की जिला प्रशासन द्वारा जारी जांच में पाया गया कि घटनास्थल पर भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था। घटना के जांच बिंदु के आधार पर मिश्र ने थाना प्रभारी चडार सहित घटना के पूर्व निगरानी में असफल रहे पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।
 
इंदौर पटाखा हादसा लापरवाही का नतीजा : भोपाल में कांग्रेस की मध्यप्रदेश के इकाई अध्यक्ष अरुण यादव ने रानीपुरा में पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे को प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताते हुए उसमें मृत लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है।
 
प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार यादव ने कहा कि पेटलावद और राऊ पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे और उसमें कई निर्दोष लोगों के मारे जाने के बावजूद कोई सबक नहीं लिया गया। पटाखों के अवैध भंडारण पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे सात लोगों की जान चली गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और जनता की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। (वार्ता) 
Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

संसद के बाहर भीगते रहे राहुल गांधी और प्रियंका, दिल्‍ली में बरसात का लिया आनंद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? ममता बनर्जी की इस सांसद ने अपने पहले ही भाषण में कमाल कर दिया

भोपाल में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर SC सख्त, HC के स्टे को निरस्त के साथ सरकार को फटकार, तलब की एक्शन रिपोर्ट

करोड़पति पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां, 5100 रुपए भेजकर कहा... जला दो !

हेमंत सोरेन सरकार ने बनाई 4 मंत्रियों की कमेटी, छात्रों को बातचीत का न्योता

अगला लेख