manglik dosh calculator
✕

'हनुमान चालीसा' के समर्थन में आई कांग्रेस, जीतू पटवारी का बड़ा बयान...

Updated: सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (18:15 IST)
इंदौर। देशभर में हनुमान चालीसा और अजान को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस भी हनुमान चालीसा के पक्ष में आ गई हैं। दरअसल, इंदौर में लाउडस्पीकर पर 5 वक्त हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान आया है। उन्‍होंने कहा, लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने में कोई बुराई नहीं है।

खबरों के अनुसार, खास बात यह है कि कांग्रेस के एक दिग्गज नेता जीतू पटवारी ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का समर्थन किया है। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि हम हर मंगलवार को सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ लाउडस्पीकर पर ही करवाते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ लाउडस्पीकर पर करने में कोई रोकटोक नहीं होना चाहिए।

जीतू पटवारी ने कहा कि आस्थाओं को लेकर जो भावना बनाई जा रही है। इससे देश का भला नहीं होगा। पटवारी का यह बयान प्रदेश की सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हाल ही में हनुमान जन्मोत्सव पर कांग्रेस ने बड़ा आयोजन किया था।

लक्ष्मण सिंह ने भी किया था समर्थन : मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए लाउडस्पीकर विवाद पर अपनी राय रखते हुए लिखा कि 'लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाना अच्छा निर्णय होगा। इससे दंगे भी नहीं होंगे, जनता को राहत मिलेगी। न तो राम बहरे हैं और न ही अल्लाह। जो शक्तियां दुनिया को पालती हैं, उन्हें कुछ 'मूर्ख' क्या सुनाएंगे और सिखाएंगे?

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

उज्जैन के श्री खड़े हनुमान की प्रतिमा में दरारें, DJ और मशीनों का कंपन बनी वजह, पुजारी ने की पुष्‍टि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

परिसीमन विधेयक पर DMK हुआ नरम, विपक्षी दल गरम, केंद्र सरकार के दो संभावित प्रस्तावों पर टिकी नजरें, किसने क्या कहा

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

कौन है भारत का 'AI किड' राउल जॉन अजू, मॉस्को में जिसके मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन; पीएम मोदी के बारे में क्या बोले

अगला लेख