Daily Horoscope
✕

बेटियों के बारे में क्या बोलीं प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदा बेन

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (12:42 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने कहा कि बेटे और बेटियों को जरूर पढ़ाएं, शिक्षा से ही समाज तरक्की करेगा।
 
श्रीमती जशोदा बेन जिले के मेहगांव की कृषि मंडी में गुरुवार को राठौर समाज के सामूहिक विवाह आयोजन में आशीर्वाद देने पहुंची। उनके भाई अशोक मोदी भी साथ में थे। यहां जसोदा बेन ने कहा कि लोग बेटे-बेटियों को जरूर पढ़ाएं। शिक्षा से ही समाज तरक्की करेगा।
 
सामूहिक विवाह सम्मेलनों से समाज में समरसता पनपने के साथ समाज की एकजुटता बढ़ती है। समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुरीतियों का नाश होता है। समाज को आर्थिक भार से बचने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर अपने लड़के-लड़कियों की शादी करना चाहिए। 
 
श्रीमती बेन से जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में चर्चा की गई, तो उन्होंने कहा कि मोदी उन्नति करें एवं देश के राष्ट्रपति बनें। उन्होंने सामूहिक विवाह में शामिल होने आए जोड़ों को भी तरक्की करने और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
 
सामूहिक विवाह समारोह में अशोक मोदी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहनोई हैं, लेकिन देश के सेवा के कारण वह हमारे पास नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जब बहन की नरेंद्र मोदी से शादी हुई थी, तब वह गुजरात में पार्टी के संगठन मंत्री थे। शादी के बाद बहन ने शिक्षक बनकर बच्चों की सेवा की और मोदी जी देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और अपनी बहन को त्याग की मूर्ति तथा देवात्मा बताया।
 
यहां आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 28 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर अतिथियों ने वर-वधू को सामान भी भेंट किया। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख