biodatamaker

जिम्मी मगिलिगन की याद में सस्टेनेबल सॉल्‍युशंस फॉर आत्मनिर्भर भारत सप्ताह

Updated: मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (20:46 IST)
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, सनावदिया की निदेशिका सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री जनक पलटा मगिलिगन अपने पति स्वर्गीय जिम्मी (जेम्स) मगिलिगन के 10 वें पुण्य स्मरण के मौके पर 15 से 21 अप्रैल को फेसबुक लाइव पर सप्ताह भर “सस्टेनेबल सोलयुशंस फॉर आत्मनिर्भर भारत” आयोजित करेगीं।

जिम्मी मगिलिगन ने बरली ग्रामीण महिला विकास संस्थान के मेनेजर के पद पर सेवा दी और 21 अप्रैल 2011 को एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हुआ। लेकिन उनका जीवन सेवा को समर्पित रहा, मुख्यत: ज़ीरोवेस्ट कैंपस, सोलर उर्जा,  जैविक खेती, आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल विकास कर के दिखाया और भारत के ग्रामीण व आदिवासी समुदायों को सशक्त किया। मध्यप्रदेश में सबसे बड़े सोलर किचन बनाए, जीरो वेस्‍ट, सोलर ड्रायर बनाये और उन्हे भारत में सेवा देने के लिय ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर सम्मान दिया गया।

उन्होंने सनावादिया गांव में एक सस्टेनेबल फार्म आधारित घर बनाया और 50 आदिवासी परिवारों के लिए सोलर व पवन उर्जा से 19 स्‍ट्रीट लाइट बनाई, जो 10 साल से अभी तक जनक दीदी निशुल्क दे रही हैं। जिम्मी द्वारा विकसित किये  सभी तकनीकों से कई युवा सशक्त हुए हैं। जो इन्हें स्टार्टअप के रूप में आगे ले जा रहे हैं। इस सप्ताह अप्रैल 15-21, 2021 के दौरान, इन्हीं सफल प्रयासों के उनके साथी सोलर वैज्ञानिक, इंजीनियर, सोलर फ़ूड प्रोसेसर दीपक गढ़िया, अजय चंडक, घनश्याम लुखी अपने अनुभव साझा करेंगे।

सस्टेनेबल एनर्जी टेक्नोलॉजी, ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग फॉर सस्टेनेबल आजीविका और आत्मनिर्भरता की दिशा में जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट से प्रेरित /प्रशिक्षित हो अपनी लग्न, मेहनत से आगे बढ़े,  इंदौर के सोलर ड्रायर स्टार्टअप वरुण रहेजा, महू से अनुराग शुक्ला, महेश्वर से राघव देओस्थ्ले, सनावादिया से मनोज नागर, गौतम कासलीवाल, निक्की सुरेखा, गोविन्द माहेश्वरी अपनी सफलता की कहानियों को साझा करेंगे।

सप्ताह भर के सकारात्मक कार्यक्रमों के आयोजन का उदेश्य कोविड 19 के वर्तमान संकट से बढ़ती हुई आजीविका की असुरक्षा से निराशा और भय से भरे समय में लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। इंदौर शहर के सबसे बड़े सामाजिक समूह Indorewale के संस्थापक समीर शर्मा फेसबुक लाइव https://www.facebook.com/groups/Indorewale/ के माध्यम से इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सत्ता की भूख में सनातन राष्ट्र के टुकड़े किए, हिंदू बाहुल्य सिंध भी पाकिस्तान को दे दिया, विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी की हुंकार

दलित सम्मान से आदिवासी अधिकार तक: कांग्रेस ने साधा सामाजिक न्याय का नया सियासी नैरेटिव?

बालाघाट जिले में बैगा-बहुल गांवों में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप, 100 से ज्‍यादा बीमार, मौत की वजह अज्ञात

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; बेचैनी के बाद हुई एंजियोग्राफी, अस्पताल ने बताया हाल

अगला लेख