Daily Horoscope
✕

पत्थरबाज कोरोना संक्रमित फरार जावेद को कस्टडी में लेने गए IPS अफसर कोरोना पॉजिटिव

फरार कोरोना संक्रमित आरोपी को कस्टडी में लेने गए थे नरसिंहपुर

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (21:35 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच प्रदेश के जबलपुर में एक  IPS अफसर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है। जिले के गढ़ा इलाके के सीएसपी रोहित केशवानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले इंदौर में IPS अफसर कोरोना के संक्रमण में आ चुके है।  
 
बताया जा रहा है कि IPS अफसर रोहित केशवानी पिछले दिनों जबलपुर मेडिकल कॉलेज से फरार हुए कोरोना पॉजिटिव  आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के बाद उसे कस्टडी में लेने के लिए नरसिंहपुर गए थे। आंशका है कि IPS अफसर वहीं से संक्रमण की चपेट में आए हलांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि उनको संक्रमण कैसे हुआ। सीएसपी स्तर के अधिकारी के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 
 
IPS  अफसर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले कई अन्य लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया  है। शुक्रवार को जबलपुर में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए जिसमें एक सराफा व्यापारी और भोपाल से जबलपुर गया एक युवक भी शामिल है जिसको पुलिस ने जिले में लॉकडाउन के दौरान एंट्री करने की कोशिश में पकड़ा था।  इसके साथ ही एक ही परिवार के 8 लोगो कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख