kundali milan
✕

अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी गिरोह से जुड़ी युवती दुबई से लौटते ही गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 9 जून 2018 (22:29 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर दस्ते ने सट्टेबाजी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह की एक म​हिला सदस्य को अहमदाबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। तकनीकी रूप से बेहद शातिर गिरोह 11वें आईपीएल सत्र के मैचों के सीधे प्रसारण के आधिकारिक सिग्नल चुराकर एक वेबसाइट पर इनकी लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था।
 
 
राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि पूनम चौधरी (24) को अहमदाबाद के हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। वह दुबई से शुक्रवार, 8 जून को तड़के 4 बजे अहमदाबाद पहुंची थी। उसे ट्रांजिट हिरासत पर इंदौर लाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर सेल ने पूनम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। इसके आधार पर आव्रजन विभाग ने उसे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर रोका और साइबर पुलिस की इंदौर इकाई को इसकी सूचना दी।
 
सिंह ने बताया कि पूनम के बैंक खाते से एक निजी डोमेन प्रदाता कंपनी को अप्रैल में 7,612 रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया गया था। यह भुगतान एक वेबसाइट के डोमेन को अगले 36 माह तक सुरक्षित रखने के लिए किया गया था। यही वह वेबसाइट है जिस पर 27 मई को संपन्न 11वें आईपीएल सत्र के मैचों का अवैध तौर पर सीधा प्रसारण किया जा रहा था। इसके जरिए चुनिंदा लोगों को क्रिकेट सट्टेबाजी के टिप्स दिए जा रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि पूनम का पति हरेश चौधरी भी सट्टेबाजी गिरोह में शामिल है और फिलहाल फरार है। यह दंपति गिरोह के फरार सरगना अमि​त मजीठिया के सीधे संपर्क में था। मजीठिया मूलत: गुजरात का रहने वाला है और उसके फिलहाल दुबई में होने के सुराग मिले हैं। साइबर पुलिस ने मजीठिया के अलावा मुंबई के तथाकथित बिल्डर ​हितेश खुशलानी के नाम भी लुकआउट नोटिस जारी किया है। खुशलानी भी गिरोह का कथित सदस्य है और उसके देश से बाहर होने का संदेह है।
 
उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है कि सट्टेबाजी गिरोह आईपीएल मैचों के उन ​सिग्नलों को किस अत्याधुनिक तकनीकी के इस्तेमाल से चुरा रहा था, जो स्टार इंडिया द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रसारित किए जा रहे थे। साइबर पुलिस के जांच अधिकारी यह जानकर अब तक हैरत में हैं कि गिरोह अपनी वेबसाइट पर आईपीएल मैचों की चोरी की रॉ फीड (विज्ञापनों और अन्य कार्यक्रमों के बगैर इन मुकाबलों के सीधे दृश्य) प्रसारित कर रहा था। यही नहीं, इस वेबसाइट पर टीवी की तुलना में 8 सेकंड पहले आईपीएल मैचों का सीधा प्रसारण देखा जा रहा था।
 
स्टार इंडिया की शिकायत पर गहन जांच के बाद सट्टेबाजी गिरोह के एजेंट अंकित जैन उर्फ मुन्नू जॉकी को मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह कई लोगों से आईपीएल मैचों पर लाखों रुपए का सट्टा लगवा चुका है।
 
गौरतलब है कि स्टार इंडिया ने 16,347.50 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाकर बीसीसीआई से वर्ष 2018 से 2022 तक के लिए आईपीएल मैचों के मीडिया (टीवी और डिजिटल) अधिकार खरीदे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सट्टेबाजी गिरोह की वेबसाइट के नाम के 4 शुरुआती अक्षर 'सी बी टी एफ' है जिसका फुल फॉर्म 'क्रिकेट बेटिंग टिप्स फॉर फ्री' है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख