ramcharitmanas
✕

Budget 2019 : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, क्रांतिकारी फैसलों वाला बजट

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (18:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के बजट को क्रांतिकारी फैसलों वाला बताया है। चौहान ने ट्विटर पर लिखा कि ये देश का सबसे क्रांतिकारी और जनता का बजट है। इससे सभी वर्गों का कल्याण होगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यम वर्ग को जितनी राहत दी है, वह अकल्पनीय थी। उन्होंने किसान सम्मान योजना को भी क्रांतिकारी बताया। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी बजट को गरीब, पिछड़ों, मध्यम वर्ग, सैनिकों और मजदूरों के हित का बजट बताया।
 
दिग्विजय बोले, झूठे वादों का पुलिंदा है बजट : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को पेश किए गए अंतरिम बजट को जुमला और झूठे वादों का पुलिंदा बताया है। सिंह ने ट्वीट किया कि इस बजट को जुमला या झूठे वादों का पुलिंदा ही कहा जा सकता है और जनता को हर समय मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।
 
सिंधिया बोले, किसानों का अपमान करने वाली सरकार क्या चलाएगी किसान सम्मान योजना? : कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से पेश अंतरिम बजट की आलोचना करते हुए कहा है कि किसानों का अपमान करने वाली सरकार क्या किसान सम्मान योजना चलाएगी?
 
सिंधिया ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार का किसानों को 6,000 रुपए की वार्षिक आय देने का फैसला भी उनके जुमलों की सूची में शामिल होगा। ये राशि भी वैसे ही उनके हाथ में कभी नहीं पहुंचेगी, जैसे फसल बीमा योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य का पैसा आज तक नहीं पहुंचा। उन्होंने आगे कहा कि किसान का अपमान और उन पर वार करने वाली सरकार क्या किसान सम्मान योजना चलाएगी? 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख