suvichar
✕

'बाहर वाली' ने बढ़ाई परेशानी, पति पर रखती थी नजर...

Updated: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (15:55 IST)
इंदौर। एक महिला की अजीब हरकतों से परेशान एक युगल शुक्रवार को महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर पर पहुंचा। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह एक महिला से परेशान है। यह महिला कभी पति पर नजर रखती है, तो कभी मोबाइल में मैसेज और गाने भेजती है। कई बार तो वह घर के बाहर गुलाब रखकर जाती है। युगल ने महिला से मुक्ति दिलाने की मांग की। 
 
कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले उच्च शिक्षित शासकीय सेवा में कार्यरत करीब 50 वर्षीय अधिकारी की पत्नी ने आवेदन दिया कि उनके क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला जबरन उनके पति के पीछे पड़ी है। यह महिला कहती है कि वह मेरे पति को अपना सब कुछ मानती है।
 
पीड़ित पत्नी ने बताया कि मामला तब बढ़ा जब महिला कनाड़िया पुलिस थाने में यह अर्जी दे आई कि वो मेरे पति के साथ घर में रहना चाहती है। मामले में जब पुलिस ने हमें बुलाकर पूछताछ की तो लगा कि अब परेशानी बढ़ गई है। समाज, परिवार व नौकरी तक परेशानी आने लगेगी।
 
अधिकारी का कहना है पहले मुझे पत्नी और परिवार को स्पष्टीकरण देना पड़ा। बच्चों की मदद से महिला का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाला। उसके बाद मुझे परिवार का सहयोग मिला।
 
शिकायत मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक डॉ. वंचना सिंह परिहार ने आरोपित महिला से पूछताछ की। पहले तो उन्होंने इनकार किया। फिर माना कि योग करते हुए अधिकारी को देखती थी। अच्छे लगे तो मैसेज और फूल भेजने लगी। मुझे लगा कि वे भी मुझे पसंद करते हैं। समझाइश के बाद महिला ने शपथ पत्र पर लिखकर दिया कि भविष्य में वह अधिकारी या उनके परिवार को मैसेज नहीं करेगी। बातचीत का प्रयास भी नहीं करेगी।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

अगला लेख