biodatamaker
✕

इंदौर निगम अधि‍कारी की अलमारी से मिले 10.68 लाख कैश, अन्‍य खातों की जांच शुरू

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (21:31 IST)
इंदौर, इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के दफ्तर में सोमवार को एक ठेकेदार से 25,000 रुपए की कथित घूस लेने के मुख्य आरोपी अफसर की अलमारी से लोकायुक्त पुलिस ने 10.68 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया, ‘हमने आईएमसी के जनकार्य विभाग के अधीक्षक विजय सक्सेना के सरकारी दफ्तर की तलाशी के दौरान उनकी अलमारी के लॉकर से 10.68 लाख रुपये की नकदी जब्त की है’

उन्होंने बताया कि इस नकदी को लेकर आईएमसी अधीक्षक से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही, उसकी जमीन-जायदाद और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि घूसखोरी की शिकायत पर सक्सेना और आईएमसी की बिल शाखा में पदस्थ उनकी मातहत क्लर्क हेमाली वैद्य को उनके सरकारी दफ्तर में जाल बिछाकर सोमवार को पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि आईएमसी अधीक्षक के साथ मिलीभगत के चलते महिला क्लर्क ने एक निजी निर्माण फर्म के ठेकेदार धीरेंद्र चौबे से कथित घूस के रूप में 25,000 रुपये लिए और यह रकम अपने सरकारी दफ्तर की अलमारी में रख ली।

बघेल ने बताया कि आईएमसी के लिए किए गए कामों के भुगतान के रूप में ठेकेदार को इस शहरी निकाय से 9 लाख रुपए से ज्यादा की रकम लेनी है।

उन्होंने ठेकेदार की शिकायत के हवाले से बताया, ‘इस भुगतान के एवज में ठेकेदार से तीन प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी जा रही थी

डीएसपी ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में आईएमसी के अधीक्षक और महिला क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख