ramcharitmanas
✕

पत्नी से रेप करवाने वाला हैवान पति, पहली पत्नी ने भी बताया अय्याश

Updated: सोमवार, 17 जनवरी 2022 (23:47 IST)
इंदौर। अपनी दूसरी पत्नी को बंधक बनाकर दोस्तों से रेप करवाने वाला हैवान पति राजेश विश्वकर्मा अब पुलिस के शिकंजे में है। साथ पुलिस ने मांगलिया स्थित अय्याशी के अड्‍डे पर बुलडोजर चला दिया है और उसके फॉर्महाउस को जमींदोज कर दिया है।
 
दूसरी ओर, दुष्कर्मी राजेश की पहली पत्नी भी सामने आई है। दूसरी पत्नी के साथ आमानवीय कृत्य करने वाले राजेश विश्वकर्मा की पहली पत्नी सोमवार को मंगलिया स्थित राजेश के फॉर्महाउस पहुंची। राजेश की पत्नी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग उसके साथ न्याय करे। उसने कहा कि राजेश पहले से ही अय्यास प्रवृत्ति का था। 
पहली पत्नी ने बताया कि 2003 में उसकी राजेश विश्वकर्मा के साथ लव मैरिज हुई थी। वह छावनी क्षेत्र के अग्रवाल परिवार से है। 4-5 साल सब कुछ अच्छा चला। इसके बाद राजेश विश्वकर्मा की अय्याशियां देखकर दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद वह बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में शेखर प्लेनेट में राजेश के फ्लैट पर रहने चली गई। इस दौरान भी राजेश की अय्याशियां कम नहीं हुईं।
 
पहली पत्नी ने बताया कि 2019 में राजेश यह बोलकर गया था कि वह किसी काम से रायपुर जा रहा है और बाद में उसने इस लड़की से शादी कर ली। पहली पत्नी ने कहा कि उसने कोर्ट में गुजारा भत्ता देने और घरेलू हिंसा का प्रकरण दायर कर रखा है। उसने अधिकारियों से गुजारिश की कि उसकी तीन बेटियों को देखते हुए उसके साथ न्याय किया जाए और उक्त फॉर्म हाउस का कब्जा उसे सौंपा जाए।
अय्याशी के अड्‍डे पर चली जेसीबी : राजेश विश्वकर्मा की हैवानियत की कहानी सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसकी अय्याशी अड्‍डे बने फॉर्महाउस पर जेसीबी चलवा दी। मांगलिया स्थित फॉर्महाउस को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है। 
 
इस तरह चला हैवानियत का खेल : राजेश ने मेट्रीमोनियल साइट पर झूठी जानकारी देकर रायपुर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ विवाह कर लिया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। थोड़े समय में ही राजेश ने अपने असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया था। उसने उसे फॉर्महाउस में कैद कर दिया। साथ ही नौकरों और दोस्तों से पत्नी का रेप भी करवाया। उसने इन घटनाओं के वीडियो भी बनवाए तथा पत्नी को ब्लैकमेलिंग की धमकी भी दी। जैसे-तैसे महिला हिम्मत जुटाकर पुलिस तक पहुंची तब इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ। 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख