Hanuman Chalisa

त्योहार के मौके पर इंदौर में बम... पुलिस ने दिखाई तत्परता

Updated: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (10:09 IST)
इंदौर। शहर में गुरुवार तड़के पुलिस को खबर मिली कि नगीन नगर स्थित रंगोली की फेक्ट्री से पिक अप वैन जो मारोठिया में रंगोली की डिलिवरी करने जाने वाली थी उसमें कपड़े और पन्नी में लिपटी हई एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। 
 
वैन के ड्राइवर ने उसे खोलकर देखा तो उसमें टाइम बम जैसी वस्तु दिखाई दी। उसमें से घड़ी जैसी आवाज भी आ रही थी ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे खुले मैदान में रखने को कहा।
 
एरोड्रम पुलिस तत्परता दिखाते हुए तुंरत मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध वस्तु की जांच की। संदिग्ध वस्तु में एक सर्किट, टाइम वॉच और विस्फोटक सामग्री स्पष्ट नजर आ रही थी। जांच के बाद भी असमंजस की स्थि‍ति बनी रही और बम की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलवाया गया।
 
बम निरोधक दस्ते ने यंत्रों से संदिग्ध बम की जांच की और उसे नष्ट करने के लिए खोला। अंतत: पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि यह बम नकली है। साथ ही पुलिस ने इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। बम की अफवाह से इलाके में सनसनी फैल गई।  

इस बीच गाड़ी के मालिक ने दावा किया कि उसे कुछ दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। यह हरकत उसके किसी दुश्मन की भी हो सकती है। 
लेखक के बारे में
भीका शर्मा
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 2 लोगों की हुई मौत, अब तक 8 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख