dipawali
✕

पाक-रूस सैन्य अभ्यास का मुद्दा उठाएंगे मोदी

Updated: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (09:56 IST)
नई दिल्ली। गोवा में इस सप्ताह होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन से अपनी मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान-रूस सैन्य अभ्यास का मुद्दा उठा सकते हैं। 
         
मोदी, ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन के दौरान पुतिन से अलग से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के साथ रूसी सैन्य अभ्यास का मुद्दा तो उठाएंगे ही, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा के अलावा रक्षा, सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश सहित अनेक पहलुओं पर भी बातचीत करेंगे।
        
पाकिस्तान के साथ रूस के प्रथम संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद पु‍तिन  के साथ मोदी की पहली मुलाकात होगी। रूसी संवाद समिति रिया नोवोत्सी को दिए साक्षात्कार के दौरान रूस में भारत के राजदूत पंकज सरन ने इसके संकेत दिये।
      
श्री सरन ने बताया, हमने रूस के समक्ष अपनी बात रखी है कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग अनुचित है। इससे केवल समस्याएं बढेंगी ही। यद्यपि रूस ने उरी में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की थी, लेकिन उसने सैन्य अभ्यास पर रोक नहीं लगाई। उरी हमले में 19 सैन्यकर्मियों की मौत हुई थी। (वार्ता) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख