biodatamaker
✕

कोरोना के हॉटस्पॉट बने इंदौर में अस्पताल के चक्कर लगाते लगाते एक्टिवा पर तोड़ा दम

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (01:54 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश मे कोरोना के हॉटस्पॉट बने इंदौर में स्वास्थ्य सेवाएं अब वेंटीलेटर पर पहुंच गई है। प्रशासन भले ही सिस्टम के पूरी तरह पटरी पर होने का लाख दावा करे लेकिन मंगलवार जो तस्वीर सामने आई वह यह बताने के लिए काफी है कि अब सूबे के इस सबसे बड़े शहर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से पटरी से उतर गई है।  
 
मंगलवार को इंदौर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले तस्वीर सामने आई जिसमें एक बीमार शख्स ने इलाज के अभाव में एक्टिवा (स्कूटर) पर बैठे बैठे दम तोड़ दिया। शहर कमला नेहरू नगर में रहने वाले पांडुरंगा की तबियत अचानक से बिगड़ गई, परजिनों ने मदद के लिए कई अस्पतालों में गुहार लगाई लेकिन उनको न तो एबुलेंस मिल पाई और न ही कोई मदद।

थक हारकर परिजन एक्टिवा से लेकर बीमार को क्लॉथ मार्केट के निजी हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन कोरोना संक्रमण के डर के चलते अस्पताल ने उनको एमवाय रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एक्टिवा पर बैठाकर एमवाय अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां पर भी उनको कोई इलाज नहीं मिला और अखिरकार एक्टिवा पर ही बीमार ने दम तोड़ दिया। 
 
मृतक के रिश्तेदार ने वेबदुनिया से बातचीत में बताया कि पांडुरंगा पिछले 7-8 दिन सर्दी और बुखार से पीड़ित थे और वह तीन–चार दिन पहले इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे जहां पर डॉक्टरों ने उनको दवा देकर घर भेज दिया था लेकिन आज सुबह उनके सीने में तेज दर्द हुआ और उसके बाद इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गई। 
 
वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर हो गई है। इंदौर के स्थानीय विधायक और कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने  इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख