sundarkand

आइए, अपनी सेना को जानें, महू में अनूठा आयोजन

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (19:57 IST)
इंदौर। इन्फेंट्री स्कूल महू द्वारा 10 और 11 अगस्त को एक अनूठी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें आम लोगों को देखने के लिए सेना के हथियारों और वाहनों को रखा गया। दो दिवसीय इस प्रदर्शनी को 3000 से ज्यादा स्कूली बच्चों, सैन्य परिवारों और आम लोगों ने देखा। 
 
सेना की इस प्रदर्शनी का मुख्‍य उद्देश्य लोगों को और स्कूल बच्चों को सेना के बारे में बताना था कि सेना किस तरह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देती है। 
 
यूं तो इस प्रदर्शनी को देखने वालों में आम लोग भी शामिल थे, लेकिन स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। विभिन्न हथियारों और टैंकों को लेकर बच्चों ने काफी सवाल पूछे, जिनका जवाब वहां मौजूद सैन्यकर्मियों ने पूरे मनोयोग से दिया। संबंधित जानकारी पास में बोर्ड पर भी लगाई गई थी। 
शहर के शंकर लक्ष्मण स्टेडियम में आयोजित इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने सभी हथियारों को करीब से देखा, लेकिन आर्टिलरी तोप और आर्म्ड टैंकों को देखने के लिए वे लालायित दिखे। कई बच्चों के टैंक के भीतर भी उतरकर देखा और उससे जुड़े सवाल भी किए। टैंक पर सेल्फी और ‍फोटो खिंचवाने वालों की तादाद भी कम नहीं थी। 
 
प्रदर्शनी देखने के बाद कई बच्चों ने बताया कि उन्होंने सेना के हथियारों को पहली बार इतनी करीब से देखा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से हम यह भी समझे कि हमारे देश की सेना किस तरह काम करती है। इसे देखकर हमें प्रेरणा मिली कि हमें भी सेना में जाना चाहिए।
आर्मी बैंड ने सबका मन मोहा : जिस समय स्टेडियम में आर्मी बैंड के जवानों द्वारा राष्ट्रीय धुनों पर आकर्षक प्रस्तुति दी, वहां मौजूद सभी लोगों ने दिल खोलकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। उनके कदमों की लय और ताल देखते ही बनती थी। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख