suvichar

अब निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह 'शेरा' ने दिखाए तेवर, कहा- कन्फ्यूज है सरकार, सिस्टम पर उठाए सवाल

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (17:28 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे सपा और बसपा विधायकों की नाराजगी के बाद अब निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह 'शेरा' ने भी अपने तेवर दिखा दिए हैं। सरकार को समर्थन दे रहे शेरा का कहना है कि आज प्रदेश में ऐसे हालात बन गए हैं कि अधिकारी मंत्री की ही नहीं सुन रहे हैं तो विधायकों की कहां सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे सिस्टम में कन्फ्यूजन की स्थिति दिखाई दे रही है जिससे कि पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान भी उठ रहे हैं, जो किसी भी तरीके से अच्छा नहीं है। ऐसे हालात के लिए शेरा ने कम्युनिकेशन गैप को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे तत्काल दूर करने की बात कही।

मुख्यमंत्री के सामने दिखाए तेवर : दूसरी तरफ शेरा अब मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन भी करने लगे हैं। गुरुवार को विधानसभा में सुरेंद्र सिंह 'शेरा' ने बुरहानपुर के नेपानगर के आदिवासियों के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक तरह से घेराव कर दिया।

शेरा के नेतृत्व में नेपानगर से आए आदिवासियों का एक दल विधानसभा पहुंचा। जब मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने कक्ष से सदन के अंदर जा रहे थे तो शेरा की अगुवाई में इन लोगों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर अपनी नाराजगी का अहसास कराया। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आज बाहरी लोग आकर नेपानगर में जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे कि उनके सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है।

आदिवासियों की मांगों का समर्थन विधायक शेरा ने करते हुए तत्काल पूरे मामले पर ठोस कार्रवाई की मांग। सुरेंद्र सिंह 'शेरा' ने कहा कि अगर आदिवासियों की मांग नहीं मानी जाती है तो वे उनकी मांगों को लेकर अनशन करेंगे। इस दौरान आदिवासियों ने शेरा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख