biodatamaker

भोपाल में मस्जिद के बाहर नजर आए I Love Mohammad के पोस्टर, जुमे की नमाज के बाद गाड़ियों पर चिपकाएं

Updated: शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 (19:16 IST)
भोपाल। उत्तर प्रदेश से शुरु हुआ आई लव मोहम्मद की पोस्टर सिसायसतकी अब मध्यप्रदेश में  एंट्री हो गई है। भोपाल में शुक्रवार को जुमे की नजाम के बाद एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ताजुल मस्जिद के बाहर नमाज़ अदा करके लौटे लोगों ने अपनी गाडियों पर पर 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लगाए नजर आए। इसी तरह के पोस्टर्स शहर के अन्य इलाकों में भी देख गए। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद मस्जिद से बाहर निकली गाड़ियों पर आई लव मोहम्मद स्लोगन लिखे स्टीकर चिपके नजर आए। नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले लोगों ने अपनी गाड़ियों में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाए नजर आए। हलांकि गाड़ियों पर निकले लोग शांति पूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन किया।

मस्जिद से बाहर निकले मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि वह अमन चैन चाहते है और आई लव मोहम्मद के अभियान से किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. हम मोहम्मद से प्यार करते है। हमें इस बात से भी कोई परेशानी नहीं है कि कोई कहे आई लव महाकाल वो अपने भगवान को प्यार करें और हम अपने मोहम्मद को इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत किसी को भी नहीं होनी चाहिए। इस मस्जिद के बाहर निकल रही सभी कार और बाइक पर आई लव मोहम्मद के स्टिकर चिपकाए गए। स्टीकर लगा रहे लोगों  ने कहा कि उनके इस अभियान से किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां पुलिस की तैनाती भी रही है।

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख