sundarkand

भोपाल में ऑनर किलिंग,लव मैरिज करने से नाराज पिता ने पहले बेटी से किया रेप फिर उतारा मौत के घाट

Updated: मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (19:01 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक रातीबढ़ थाना इलाके मे रहने वाल आरोपी कमल बेटी के लव मैरिज करने से नाराज थे और उसने दीपावली के दूसरे दिन समसगढ़ के जंगल में बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया।

दरअसल बीते रविवार को रातीबढ़ पुलिस को समसगढ़ में जंगल में 25 साल की महिला और मासूम बच्चे की लाश मिली थी जिसके बाद पुलिस पूरे मामले को सुलझाने में जुटी हुई थी। आज पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता बेटी की दूसरे समाज में शादी करने से नाराज था और इसी के चलते उसने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।
 
पुलिस के मुताबिक आरोपी की बेटी ने करीब साल भर पहले दूसरे समाज के लड़के से शादी की थी और वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाकर रहने लगी थी। वहीं आरोपी की दूसरी बेटी रातीबढ़ में रहती थी। 
 
दीपावली में मृतक बेटी मायके भोपाल आकर रातीबढ़ में अपनी बहन के घर रुकी थी। जहां पर उसके बच्चे की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बेटी की बीमारी के चलते मौत होने पर उसने पिता को पूरी जानकारी दी जिसके बाद आरोपी पिता घर पहुंचा और बच्चे को दफनाने के बहाने बेटी को लेकर समसगढ़ के जंगल में ले गया जहां बेटी के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक कर वापस लौट आया। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख