sundarkand
✕

Honeytrap मामले में मिले अहम सुराग, पांचों महिला आरोपियों का आमना-सामना कराएगी SIT

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (22:54 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) में शामिल एक अधिकारी ने शुक्रवार को संकेत दिया कि इस संबंध में मिले कुछ अहम सुरागों के आधार पर पांचों महिला आरोपियों को जल्द ही आमने-सामने बैठाकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
ALSO READ: कांग्रेस नेता का विवादित बयान, हनीट्रैप का बड़ा कारण RSS नेताओं का अविवाहित होना...
एसआईटी की सदस्य और इंदौर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि हमें मामले की जांच में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु मिले हैं। उनके आधार पर पांचों महिला आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर आरोपियों का आमना-सामना भी कराया जाएगा ताकि इन बिंदुओं की वास्तविकता को परखी जा सके।
ALSO READ: हनीट्रैप के जाल में फंसे हो सकते हैं बड़े नेता और अफसर, पुलिस अधिकारी का खुलासा
उन्होंने कहा कि हमारी जांच सभी पहलुओं के मद्देनजर व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ साक्ष्य जमा करने में स्वाभाविक तौर पर समय लग रहा है। इससे पहले एक स्थानीय अदालत ने गिरोह की 2 महिला आरोपियों की पुलिस हिरासत अवधि बढ़ा दी जबकि 3 अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत से पुलिस हिरासत में भेज दिया।
ALSO READ: घर पहुंचते ही फूट-फूटकर रोई हनीट्रैप गैंग की आरोपी लड़की
जिला अभियोजन अधिकारी मोहम्मद अकरम शेख ने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष भट्ट ने एसआईटी की अर्जी मंजूर करते हुए आरती दयाल (29) और मोनिका यादव (19) की पुलिस हिरासत अवधि 1 अक्टूबर तक बढ़ा दी।
 
अभियोजन पक्ष ने मामले की जांच में एसआईटी को नए सुराग मिलने का हवाला देते हुए अदालत में कहा कि जेल में बंद 3 आरोपियों- श्वेता स्वप्निल जैन (48), श्वेता विजय जैन (39) और बरखा सोनी (34) से पुलिस दोबारा पूछताछ करना चाहती है तथा अदालत ने यह गुहार मंजूर करते हुए तीनों को 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
गौरतलब है कि एसएसपी ने मामले के गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मोनिका को मानव तस्करी की शिकार बताते हुए गुरुवार को कहा था कि 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा को हनीट्रैप मामले में आने वाले दिनों में सरकारी गवाह के तौर पर अदालत में पेश किया जाएगा।
 
जांचकर्ताओं को संदेह है कि हनीट्रैप गिरोह ने मोनिका के अलावा अन्य युवतियों का इस्तेमाल कर राजनेताओं और नौकरशाहों समेत कई रसूखदारों को भी जाल में फंसाया था और इन लोगों से धन उगाही के अलावा अपनी अलग-अलग अनुचित मांगें जबरन मनवाई थीं। गिरोह खुफिया कैमरों से अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर अपने शिकार को इस आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर ब्लैकमेल करता था।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख