sundarkand
✕

रेप और हत्या के आरोपी हनी पर वकीलों का गुस्सा फूटा, जमकर पीटा

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (23:33 IST)
इंदौर। पिछले दिनों शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी हनी को सोमवार को वकीलों ने कोर्ट परिसर में बुरी तरह पीटा।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हनी को सोमवार कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उसे देखते ही वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसकी जमकर धुनाई कर दी। मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद फरार हुए हनी को रतलाम जिले के जावरा में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जहां से उसे इंदौर लाया गया था। हनी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था।
 
गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को बच्ची द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने गई थी, वहां से लौटते समय उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता चला कि बालिका का मुंह बोला मामा आरोपित हनी उर्फ कक्कू अठवाल (22) कोचिंग सेंटर के बाहर से अपहरण करके ले गया था। बालिका का शव 27 अक्टूबर को एमजी रोड थाने के सामने स्थित नाले के किनारे बोगदे में मिला था।
 
आरोपी बालिका के घर ही रहता था, लेकिन उसकी नशाखोरी की आदतों के कारण परिजनों ने उसे भगा दिया। मूलत: मंदसौर का रहने वाला हनी आदतन अपराधी है। इससे पहले भी हत्या के एक मामले में उसे सजा मिल चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर चल रहा था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख