Daily Horoscope
✕

Dhar: एएसआई सर्वेक्षण के दौरान भोजशाला में हिन्दुओं ने की पूजा अर्चना

पुरातत्वविद् केके मुहम्मद ने इसे सरस्वती मंदिर बताया था

Updated: मंगलवार, 26 मार्च 2024 (18:48 IST)
Bhojshala Dhar controversy: मध्यप्रदेश के धार जिले में विवादास्पद भोजशाला (Bhojshala)/कमाल मौला मस्जिद परिसर में मंगलवार को हिन्दुओं (Hindus) ने पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम ने अदालत द्वारा निर्देशित अपना सर्वेक्षण भी जारी रखा। पुरातत्वविद् केके मुहम्मद ने इसे सरस्वती मंदिर बताया था।

ALSO READ: MP में विवादित भोजशाला परिसर का ASI सर्वे तीसरे दिन भी जारी
 
7 अप्रैल 2003 के एएसआई के आदेश के अनुसार हिन्दुओं को हर मंगलवार को भोजशाला परिसर के अंदर पूजा करने जबकि मुसलमानों को शुक्रवार को वहां पर नमाज अदा करने की अनुमति है। सर्वेक्षण शुरू होने से पहले सुबह करीब 7.15 बजे हिन्दू श्रद्धालु ऐतिहासिक परिसर में पहुंचे।
 
भोजशाला परिसर का एएसआई सर्वेक्षण करने का निर्देश : 11 मार्च को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने एएसआई को 6 सप्ताह के भीतर भोजशाला परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था। मध्यकालीन युग के इस स्मारक को हिन्दू, देवी वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर मानते हैं और मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव में धार की भोजशाला का सर्वे बना चुनावी मुद्दा, मालवा-निमाड़ की 8 सीटों पर सीधा असर!
 
एएसआई सर्वे से विवाद का बेहतर समाधान निकलेगा : अदालत के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एएसआई टीम ने 22 मार्च को आदिवासी बहुल जिले में विवादित परिसर में अपना सर्वेक्षण शुरू किया। भोज उत्सव समिति के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि एएसआई सर्वे से विवाद का बेहतर समाधान निकलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह मां सरस्वती का मंदिर है और उन्होंने इसे हिन्दुओं को देने की मांग की।

ALSO READ: भोजशाला परिसर में दूसरे दिन भी ASI सर्वे जारी
 
पुरातत्वविद् केके मुहम्मद ने सरस्वती मंदिर बताया था : इससे पहले प्रसिद्ध पुरातत्वविद् केके मुहम्मद ने भी दावा किया था कि विवादास्पद परिसर एक सरस्वती मंदिर था और बाद में इसे इस्लामी पूजा स्थल में बदल दिया गया। ऐसा माना जाता है कि एक हिन्दू राजा, राजा भोज ने 1034 ई. में भोजशाला में वाग्देवी की मूर्ति स्थापित की थी। हिन्दू समूहों का कहना है कि अंग्रेज इस मूर्ति को 1875 में लंदन ले गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख