ramcharitmanas
✕

हेमंत कटारे ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, कहा कांग्रेस मेरे पिता की विरासत, सोमवार को सदन में सरकार को धोऊंगा

Updated: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 (14:59 IST)
मध्य प्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। हेमंत कटार ने खुद सोशल मीडिया पर एक बेहद पोस्ट लिखते हुए साफ किया है कि वह भाजपा में नहीं शामिल हो रहे है और पहले की तरह सदन से सड़क तक भाजपा को घेरते रहेंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हेमंत कटारे ने लिखा कि कांग्रेस उनके स्वर्गीय पिता (सत्यदेव कटारे) की विरासत है और वे इसे किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने अपने फोन नहीं उठाने पर सफाई देते हुए कहा कि शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना उनका मूलभूत संवैधानिक अधिकार है और इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश नहीं थी। इसके साथ कटारे ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपाईयों को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है। 
 
विधायक हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हु्ए लिखा कि वे सोमवार से पूरी ताकत और पुख्ता दस्तावेजों के साथ सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। कटारे ने गोमांस विवाद, इंदौर के भागीरथपुरा मामले, शंकराचार्य के कथित अपमान और जहरीली हवा-दवा-पानी जैसे विषयों का जिक्र करते हुए कहा कि वे सदन में जनता की आवाज बनकर सरकार की परतें खोलेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और विरोधियों को संदेश देते हुए लिखा कि उनकी शक्ति का स्रोत कोई पद नहीं, बल्कि जनता का विश्वास है। 
 
भाजपा ने राहुल के भोपाल दौरे से जोड़ा- उधर भाजपा ने हेमंत कटारे के उपनेता पद से इस्तीफे को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल जहां-जहां जाते है वहां- वहां कांग्रेस का बंटाधार होता है। जैसे ही राहुल गांधी के भोपाल आने का तारीख सामन आती है वैसे ही उपनेता प्रतिपक्ष 

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख