Hanuman Chalisa

रसोई गैस संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, भोपाल में ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से पैनिक माहौल

रसोई गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता- भोपाल कलेक्टर

Updated: शुक्रवार, 13 मार्च 2026 (11:12 IST)
भोपाल। मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़े भीषण युद्ध के दायरा बढ़ने और ईरान और इजरायल के तेल रिफाइनरियों के निशाने बनाने के बाद वैश्विक स्तर पर तेल और गैस को लेकर संकट खड़ा हो गया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सीधा असर पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई का भारत में भी असर देखा जा रहा है। देश के कई राज्यों के साथ मध्यप्रदेश में भी रसोई  गैस को लेकर लोग पैनिक हो रहा है। भोपाल में रसोई गैस को लेकर लोगों में घबराहट का माहौल देखा जा रहा है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में तेल-गैस की किल्लत से ज्यादा अफवाहों का संकट, रसोई गैस की बुकिंग में परेशानी से एजेंसियों पर ग्राहकों की कतारें, पेट्रोल पंप पर सामान्य
ऑयल कंपनियों की ओर से गैस बुकिंग का अंतर 25 दिन किए जाने से लोग गैस बुकिंग को लेकर पैनिक हो रहे है, जिससे कई गैस एजेंसियों पर गैस एजेंसियों कर्मचारियों और लोगों में बहस होती देखी जा रही है। वहीं लोगों की बड़ी संख्या में ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश से इंडेन का नेशनल सॉफ्टवेयर क्रैश हो गया है। वहीं कई गैस एजेंसियों ने ऑफलाइन बुकिंग बंद कर दी है।
 
भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह के मुताबिक जिले में एलपीजी गैस की कहीं भी कमी नहीं है और उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता एक रिफिल प्राप्त करने के 25 दिन बाद ही अगली रिफिल के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस कंपनियों द्वारा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इनमें भारत गैस हेल्पलाइन नंबर 1800-22-4344, इंडेन गैस हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 तथा एचपी गैस हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 शामिल हैं, जिन पर गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
 
इसके साथ ही कलेक्टर भोपाल ने घरेलू गैस के सुचारू वितरण को सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दलों का गठन किया है। इन दलों में एसडीम के साथ एसीपी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों की लगातार निगरानी करने और घरेलू गैस के कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
 
वहीं खाद्य विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। राजधानी के अशोका गार्डन स्थित आशा गैस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं गांधी नगर में गैस की कालाबाजारी को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक के मुताबिक जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री तथा अवैध रिफिलिंग के मामलों में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 5 बड़े फैसले, संतों को बड़ी जिम्मेदारी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर हुई हिंसा पर बड़ा खुलासा, Delhi Police पर अभिजीत दिपके का आरोप

मुंबई छात्र प्रदर्शन में धुरंधर की एक्टर आयशा खान भी हिरासत में, इंस्टाग्राम पर सुनाई पूरी आपबीती

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा

अगला लेख