ramcharitmanas
✕

Weather Update : रिकॉर्ड तोड़ बारिश से बेहाल मध्य प्रदेश, भोपाल में अब तक 58 इंच बारिश

प्रदेश में सामान्य से 23 फीसदी अधिक बारिश,32 जिलों में अलर्ट

Updated: सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (19:45 IST)
मध्य प्रदेश में सितंबर के महीने में भी आफर की बारिश जारी है। सूबे के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से लोग अब परेशान हो गए है। भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 23 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के कई इलाको में भारी बारिश और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
 
भोपाल में अब तक 58 इंच बारिश : झीलों के शहर भोपाल में इस बार बारिश हर दिन के साथ अपने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में इस सीजन में 1 जून से अब तक 58 इंच (1487 मिमी ) से अधिक बारिश हो चुकी है जो कि सामान्य से करीब 510 मिमी अधिक है। अगर भोपाल में बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी है तो अगले कुछ दिनों में बारिश अपने पुराने और कई रिकॉर्ड तोड़ देगी।

वेबदुनिया से बाततीत में मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने कहा कि पिछले 24 घंटों में भोपाल में काफी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले 48 घंटों से रुक रुक कर बारिश जारी रहने से राजधानी के लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए है। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गए है और कई रिहाइशी कॉलोनी भी पानी में डूबी हुई नजर आ रही है। 
 
दिग्विजय ने लिया स्थिति का जायजा : राजधानी में लगातार बारिश होने से परेशान लोगों का गुस्सा अब सरकार पर निकलने लगा है। सरकार के तमाम इंतजामों के दावों की पोल खुलने के बाद लोगों के गुस्से को देखते हुए खुद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सड़क पर उतर आए।

शहर के नेहरु नगर इलाके में नया सवेरा बस्ती में पानी भरने से परेशान लोगों से मिलने के लिए दिग्गिजय सिंह जनसंपर्क मंत्री पीसीसी शर्मा के साथ पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। 
अगले 24 से 48 घंटे भारी : मध्य प्रदेश के साथ भोपाल के लोगों के लिए अगले 24-48 घंटे काफी परेशानी वाले हो सकते है। वेबदुनिया से बातचीत में मौसम विभाग की वैज्ञानिक ममता यादव ने कहा कि आने वाले 48 घंटे भोपाल सहित प्रदेश के कई संभागों में भारी बारिश और अति भारी बारिश की संभावना है।
 
रेड अलर्ट - मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में हरदा,होशंगाबाद,नीमच,मंदसौर, रायसेन,नरसिंहपुर,सीहोर और रतलाम में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
 
ऑरेज अलर्ट – प्रदेश के बड़वानी,दमोह, धार, देवास,इंदौर,राजगढ़, विदिशा और उज्जैन में अति भारी बारिश की संभावना है। 

येलो अलर्ट – भोपाल, आगर, अलीराजपुर, अशोकनगर,बालाघाट, बैतूल,बुरहापुर, छिंदवाड़ा. गुना ,जबलपुर, खंडवा, खरगौन, मंडल,सागर सिवनी।  
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख