ganesh chaturthi

Video : रतलाम में भारी बारिश का कहर, 5 घंटे में 6 इंच से ज्यादा बारिश, निचले इलाके डूबे, रेलवे प्लेटफॉर्म पर 3 फुट तक पानी भरा

Updated: सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (09:08 IST)
रतलाम जिले में शनिवार से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। सुबह हुई तेज बारिश के कारण जिलेभर में नदी-नाले उफान पर आ गए और ग्रामीण इलाकों में संपर्क टूट गया। रतलाम शहर में डाट की पुल, पीएनटी कॉलोनी, शास्त्री नगर, चौमुखीपुल, हिम्मतनगर सहित कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया और सड़कें भी जलमग्न हो गईं।



ALSO READ: Weather Updates : मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल
 
दो बत्ती स्थित डीआरएम कार्यालय में भी पानी भरा गया। यहां सड़क का एक हिस्सा बनने के बाद अब जलभराव की नई समस्या होने लगी है। खबरों के मुताबिक रतलाम में 5.30 घंटे में 6 इंच से ज्यादा पानी बरसा। रेलवे प्लेटफार्म पर 3 फुट तक पानी भर गया, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

ALSO READ: Weather Alert: झमाझम बारिश का सिलसिला जारी, आंध्रप्रदेश और हिमाचल में हुई भारी वर्षा
 
मध्यप्रदेश में अब तक 35 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। रतलाम महू रोड स्थित बस स्टैंड पर भी दुकानों में पानी घुस गया और घुटने-घुटने पानी भरा गया। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर 3 फुट से ज्यादा पानी भरा, ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया। जोरदार बारिश से जिले में नदी नाले और पुलिया पुर पर आ गए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख