dharma sangrah
✕

भारी बारिश से फूटा तालाब, पानी में डूब गया शाजापुर का खोंकराकलां गांव, जान बचाने छत पर चढ़े लोग

Updated: रविवार, 28 जुलाई 2019 (21:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के शाजापुर में शनिवार शाम से जारी भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। जिले के खोंकराकलां गांव में एक तालाब की पाल फूटने के कारण पूरे गांव में पानी भर गया और कई मकान डूबने के कगार पर हैं। यह तालाब अंग्रेजों के जमाने का बताया जा रहा है।
 
तालाब फूटने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर चढ़ गए। गांव में फिलहाल सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी कई मवेशी भी बह गए हैं। अगर पानी का बहाव कम नहीं हुआ तो कई मकान भी ढह सकते हैं।

शाजापुर जिले के कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि जलभराव की चपेट में आए 18 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, 10 पालतू पशु इस पानी में डूबने से मर गए।

उन्होंने कहा कि इस गांव में करीब 2000 लोग रहते हैं और धीरे-धीरे अब गांव में जलभराव कम हो रहा है।
 
कलेक्टर और एसपी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सेना की मदद मांगी है। नागपुर से सेना का हैलीकॉप्टर भी मंगाया गया है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

CM योगी की युवाओं को सलाह, कहा- AI का उपयोग करें, लेकिन माटी की सुगंध न भूलें

अगला लेख