biodatamaker

भारी बारिश नदियां उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, भोपाल समेत 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Updated: रविवार, 8 सितम्बर 2019 (21:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में शनिवार शाम से हो रही भारी बारिश के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रदेश में नर्मदा, ताप्ती, बेतवा सहित अनेक छोटी बड़ी नदियां और बरसाती नाले ऊफान पर है, इससे कई सड़क मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। लगभग सभी बांध पानी से लबालब है। जबलपुर के बरगी और विदिशा के शमशाबाद सहित अन्य बांधों के गेट भी फिर से खोल दिए गए हैं। भारी बारिश की वजह से सोमवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन ओर सीहोर जिले में भी छुट्टी घोषित है।
 
विदिशा में बाढ़ के हालात : विदिशा में दोपहर हुई भारी वर्षा से बाढ़ के हालात बन गए हैं। शहर में अधिकांश निचली बस्तियों में तीन से चार फीट पानी भर गया है और सड़कों पर भी दो से तीन फीट पानी बह रहा है। जिला प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया है। विदिशा से रायसेन और सागर तथा अन्य कई क्षेत्रों का सड़क संपर्क कट गया है।
 
कहां-कितना बरसा पानी : मौसम विभाग के अनुसार आज भोपाल में 62.1 मिमी पानी बरस गया, बैरागढ़ में 41.3 मिमी, छिंदवाड़ा में 41 मिमी, पचमढ़ी में 45 मिमी, जबलपुर में 32 मिमी, उज्जैन में 28 मिमी, होशंगाबाद में 26 मिमी, मंडला 24 मिमी, रायसेन में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
भोपाल समेत 32 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भोपाल सहित प्रदेश के 32 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश में मौसम का हाल अगले तीन दिन तक लगभग ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। 
 
राजधानी भोपाल में कई निचली बस्तियों में जलभराव होने से प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने आज बारिश के बीच प्रभावित बस्तियों का दौरा किया। उन्होंने कलेक्टर तरुण पिथोड़े को जलभराव से प्रभावित परिवारों को राशन और राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निचले क्षेत्र से झुग्गीवासियों को मल्टीबिल्डिंग में शिफ्ट कराने को भी कहा। शहर में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख