dharma sangrah

इंदौर में आसमान से उतरी आफत, वर्षाजन्य हादसों में 3 की मौत

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (21:44 IST)
इंदौर। 24 घंटे के भीतर 10 इंच से ज्यादा पानी बरसने के बाद पूरे इंदौर शहर में पानी ही पानी हो गया। सड़कें तालाब बन गईं, लोगों के घरों में पानी भर गया। वर्षाजन्य हादसों में एक छोटी बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण वोट चलानी पड़ी। 
 
जानकारी के अनुसार जिले में अब तक इस मानसून सत्र में कुल 32 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जो अतिआवश्यक 34 इंच वर्षा से केवल 2 इंच कम है। उधर अचानक तेज वर्षा से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के निचले रहवासी, व्यावसायिक हिस्सों में जलभराव की वजह से नागरिकों का जीवन प्रतिकूल रूप से प्रभावित रहा।
 
शहर की सीमा पर स्थित यशवंत सागरपर बना बांध लबालब होने से बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। शहर के गांधी नगर, गोमा की फेल, ईश्वर नगर, पीसी सेठी नगर सहित दो दर्जन से ज्यादा तंग बस्तियों में कमर तक पानी भर गया। इन क्षेत्रों में प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।
 
एक बच्ची समेत तीन की मौत : भारी बारिश के चलते एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। अलकापुरी (मूसाखेड़ी) में एक बच्ची की उस समय मौत हो गई, जब वह कल अपनी मां के साथ मंदिर गई थी। बच्ची ने मंदिर के बाहर बिजली के खंभे को पकड़ लिया था, जिसमें करंट था। एक अन्य घटना में एक गार्ड संतुलन बिगड़ने के कारण साइकिल से गिरा और उसकी वहीं मौत हो गई। इसी तरह एमजी रोड थाना क्षेत्र में घर लौटने के लिए एक टेलर जब पार्किंग में अपनी खड़ी बाइक उठाने गया तो बाइक पर बिजली का तार गिरने से करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। 
कलेक्टर की अपील : कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अतिवृष्टि को देखते हुए सतर्क रहें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जलमग्न पुल-पुलियों से होकर वाहन न ले जाएं। पर्यटन स्थलों पर न जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन अतिवृष्टि को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट है। निचली बस्तियों में जल निकासी की व्यवस्था की गई है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर शासकीय स्कूल भवनों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में ठहराया गया है।
 
24 घंटे में 185.90 मिमी वर्षा : कलेक्ट्रेट की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 728.55 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वर्षा 952.20 मिलीमीटर है। अब तक इंदौर तहसील क्षेत्र में 769.20 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 627.45 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 740.20 मिलीमीटर, देपालपुर क्षेत्र में 799.10 मिलीमीटर और गौतमपुरा क्षेत्र में 706.80 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। अभी तक जिले में 76.51 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में 79.11 प्रतिशत औसत वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटे में 185.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
 

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

LIVE: संसद में मानसून सत्र के आखिरी दिन भी हंगामे के आसार

लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग

बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी? संजय निषाद के बयान पर नेहा सिंह राठौर का तंज, मुंबई में घर को लेकर भी बवाल

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

उसने मेरे मुंह में AK-47 ठूंस दी थी, कैसे पाकिस्तानी कैप्टन क़मर ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट के. नचिकेता की बचाई जान

अगला लेख