dharma sangrah

बुरहानपुर में 24 घंटे में गिरा 4 इंच पानी, बाढ़ के हालात, इस तरह बची 7 मजदूरों की जान

Updated: रविवार, 30 जून 2019 (20:05 IST)
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में लगातार बारिश होने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हुई है। जिले में शनिवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का तेज दौर रविवार शाम तक रूक रूककर जारी रहा।
 
गत 24 घंटों में बुरहानपुर और आसपास के गांवों में करीब 4 इंच बारिश होने से जनजीवन प्रभावित है। पाडारोल नाले मे अचानक आई बाढ़ का पानी बुरहानपुर शहर के निचले हिस्सों में घुसने से देर तक कई इलाकों में बाढ़ के हालात रहे। परकोटे के भीतर बसे सघन बसाहट वाले शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी 4 से 5 फुट तक जमा होने से अफरा तफरी का माहौल रहा। 
 
सतपुडा पर्वतमाला के जंगलों में लगातार भारी बारिश से पाडारोल सहित कई पहाडी बरसाती नाले ऊफान पर हैं। संयुक्त प्रशासनिक संकुल के समीप बड़े नाले में बाढ़ से देर शाम तक अंतरप्रांतीय बुरहानपुर अंकलेश्वर मार्ग पर यातायात बंद रहने से मध्यपदेश महाराष्ट के बीच आवागमन ठप्प रहा।
 
जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर खकनार थाना अंतर्गत ग्राम रंगाई के बारह टाडा के पास शनिवार देर शाम भारी बारिश के बीच पेड़ पर आम तोड़ने चढ़े दिनेशसिंह भिलाला (26) की तेज हवाओं के चलते पेड़ की बड़ी डाल के टूटकर उसके साथ नीचे गिरने से मौत हो गई।
 

खाली कराया गांव : अचानक नदी का बहाव तेज होने की वजह से बुरहानपुर के चुलखान गांव में पानी घुस गया। इस वजह से कई घरों को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।  

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख