suvichar

राहुल की नाराजगी के बाद व्यापमं के आरोपी गुलाबसिंह किरार से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कहा नहीं ली सदस्यता

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (09:36 IST)
भोपाल। व्यापमं घोटाले के आरोपी गुलाब सिंह किरार पर कांग्रेस की जमकर फजीहत हो रही है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान कांग्रेस में शामिल होने वाले गुलाबसिंह किरार से अब कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है।

कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि किरार महासभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ. गुलाबसिंह किरार से कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है और न ही उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है।

शोभा ओझा ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के सामने तेंदूखेड़ा से विधायक संजय शर्मा और दतिया जिले के भांडेर के पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। शोभा ओझा के इस बयान पर अब सवाल उठने लगे हैं।

व्यापमं के आरोपी गुलाबसिंह किरार के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी गई थी। गुलाबसिंह किरार के कांग्रेस में शामिल होते ही भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई थी। वहीं इस पूरे मामले पर राहुल गांधी ने पार्टी के बड़े नेताओं को फटकार भी लगाई, जिसके बाद आनन-फानन में कांग्रेस ने किरार से पल्ला झाड़ लिया।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख