Hanuman Chalisa

बेसहारा मां-बाप का 'श्रवण कुमार' बनेगी मध्यप्रदेश सरकार

Updated: रविवार, 31 दिसंबर 2017 (12:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार नए साल में उन असहाय बुजुर्ग मां-बाप के लिए 'श्रवण कुमार' बनने वाली है जिनके शासकीय अधिकारी-कर्मचारी बच्चों ने उन्हें जीवन की सांझ में बेसहारा छोड़ दिया है।
 
प्रदेश के सामाजिक न्याय विभाग ने ऐसा नियम बनाया है जिसके तहत अपने मां-बाप को बेसहारा छोड़ने वाले शासकीय कर्मचारियों के वेतन से एक निश्चित राशि अपने माता-पिता की सहायता के लिए काटी जाएगी। नियम के तहत उन सभी कर्मचारियों के वेतन से ये राशि कटेगी जिनके मां-बाप अपने बच्चों की इस बारे में शिकायत करते हैं।
 
सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि अगर कोई माता-पिता शिकायत करते हैं कि उनके बच्चों ने उन्हें घर से अलग कर दिया है, बेसहारा अनाथालयों में छोड़ दिया है, तो ऐसे कर्मचारियों के वेतन से उनके माता-पिता को दिए जाने के लिए राशि काटी जाएगी। विभाग ने इस प्रकार का नियम बना लिया है।
 
भार्गव ने बताया कि शिकायत आने पर पहले एसडीएम के समक्ष अभिभावकों के बयान दर्ज होंगे, जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई होगी। नियम की जद में सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निगम-मंडलों, सहकारिता बैंकों और उनके उपक्रमों के कर्मचारी आएंगे। इसके तहत अधिकतम राशि 10 हजार रुपए और न्यूनतम उस कर्मचारी के वेतन की 10 फीसदी राशि होगी। सरकार जब इस बारे में विधेयक लाएगी, तब राज्य में रहने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी इस नियम में जोड़े जाने का प्रावधान किया जाएगा।
 
सरकार के इस नियम ने कई लोगों के मन में आशा की किरण जरूर जगाई है। भोपाल में पिछले करीब 3 दशक से छोड़ दिए गए असहाय बुजुर्गों की सेवा कर रहीं अपना घर संचालिका माधुरी मिश्रा कहती हैं कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम आने के बाद समाज में कुछ हद तक परिवर्तन देखने को मिला था। उम्मीद है कि इस नियम से भी बच्चों के मन में डर पैदा होगा।
 
मिश्रा ने बताया कि फिलहाल 'अपना घर' में ही रह रहे 25 बुजुर्गों में से कई ऐसे हैं जिनके सभी बच्चे शासकीय सेवा में हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख