dharma sangrah
✕

इस तरह होती है गरीब लड़कियों की तस्करी...

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (12:07 IST)
बांछड़ा समुदाय के डेरों में अब आदिवासी इलाकों की गरीब लड़कियां भी तस्करी के माध्यम से लाई जा रही हैं। इन लड़कियों में बहुत ही छोटी उम्र में खरीद लिया जाता है तथा किशोरावस्था की देहलीज पर पहुंचते ही इन्हें जिस्म के खरीदारों के सामने डाल दिया जाता है। 
 
मानव तस्करी के जरिए लाई गईं इन लड़कियों के साथ बांछड़ा समुदाय के लोगों का चूंकि कोई भावनात्मक रिश्ता भी नहीं होता, इसलिए इनके साथ जुल्म की कभी खत्म नहीं होने वाली कहानी शुरू हो जाती है। ऐसे में वे जिंदा रहकर भी मौत से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर होती हैं। 
  
हवस की मंडी का खौफनाक सच...
इस मामले में एंटी ड्रग मूवमेंट के संयोजक और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सेठी कहते हैं कि वेश्यावृत्ति के साथ मानव तस्करी का जुड़ना एक खौफनाक बात है क्योंकि खरीदी गई लड़कियों के साथ बांछड़ों का कोई कोई भावनात्मक रिश्ता नहीं होता और ये इन मासूमों के साथ बड़ी बेरहमी से पेश आते हैं। 10 से 12 वर्ष की उम्र होते-होते तो इन्हें देहव्यापार के धंधे में उतार दिया जाता है। 
 
वे कहते हैं झाबुआ के आदिवासी अंचल और खरगोन इलाके से स्टाम्प पर लिखा-पढ़ी कर लड़कियां लाई जाती हैं। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति परिषद के प्रदेष महामंत्री प्रभुलालचंदेल का कहना है कि राज्य की भाजपा सरकार बेटी बचाओ अभियान का लाख ढिंढोरा पीटे, लेकिन जमीनी सच्चाई रोंगटे खड़े कर देने वाली है। बांछड़ों की इस खरीद-फरोख्त का सबसे ज्यादा शिकार दलित समाज हो रहा है क्योंकि दलित वर्ग गरीब है।  ऐसे में ये उन्हें आसानी से अपने जाल में फंसा लेते हैं।
 
इस मामले मे सामाजिक कार्यकर्ता और रेडक्रास नीमच के पूर्व चैयरमेन रवीन्द्र मेहता कहते हैं कि बांछड़ा डेरों से मानव तस्करी कर लाई गई लड़कियों से बर्बरतापूर्वक जिस्मफरोशी करवाई जाती है। इनका नियमित मेडिकल चेकअप वगैरह भी नहीं होता। ये पूरी तरह असुरक्षित यौन संबंध बनाती हैं, जिससे इनमें एड्स जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। चूंकि ये खरीदकर कर लाई जाती हैं इसलिए इनकी ज्यादा परवाह नहीं की जाती। 
 
जागरूकता अभियान की जरूरत : एसपी टीके विधार्थी ने खास बातचीत में मानव तस्करी और बांछड़ा समुदाय की सामाजिक बुराई पर बोलते हुए कहा कि इस दिशा में पुलिस के जितने भी प्रयास होंगे, वो नाकाफी हैं।  पुलिस आखिर कितने मुकदमे कायम करेगी। पुलिस की कार्रवाई उतनी असरकारी भी नहीं है। इसके लिए सोशल अवेयरनेस की जरूरत है। यह एक सामूहिक बुराई है। अभी हाल ही में हमने इस दिशा में प्रयास शुरू भी किए हैं। 
 
हम बांछड़ा समुदाय के डेरों में सर्वे करवाकर यह प्रयास कर रहे हैं कि ये लोग शत प्रतिशत स्कूल जाएं वहीं जो पढ़-लिख चुके हैं उन्हें रोजगार मिले। हमारे अधिकारी ऐसे बांछड़ा युवक युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवा रहे हैं। यदि ऐसा हो जाता है तो इसके परिणाम काफी सुखद होंगे। हमारा मानना है कि समाज की मुख्य धारा से जुड़कर ही इस समस्या का प्रभावी हल निकल सकता है।
 
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख