dharma sangrah

दो माह से पांच लोग कर रहे थे नाबालिग का रेप

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (15:01 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक किशोरी के परिजन द्वारा उसका गर्भपात कराने के बाद पुलिस ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
 
बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले पांच नवयुवक 14 वर्षीय किशोरी के साथ विगत दो माह से दुष्कर्म कर रहे थे। किशोरी के गर्भवती होने पर उसके परिजनों ने दो दिन पहले डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया।
 
ये खबर फैलने के बाद पीड़िता व उसके परिजनों ने शुक्रवार रात्रि गोरखपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
 
सीएसपी गोरखपुर अर्जुन उइके ने बताया कि चक्रवर्ती मोहल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ मोहल्ले में रहने वाले सौरभ, प्रमोद, हनी, राहुल तथा बंटू पिछले दो महीने से दुष्कृत्य कर रहे थे। सभी आरोपियों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है।
 
आरोपी किशोरी को घर में खाना बनाने के बहाने से बुलाकर या मोटर साइकिल में घुमाने के नाम पर ले जाकर उसके साथ दुष्कृत्य करते थे। 
 
किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार व किशोर अपराध संबंधित प्रकरण दर्ज कर सौरभ प्रमोद व हनी को गिरफ्तार कर लिया है तथा शेष दो आरोपियो की तलाश जारी है।
 
उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा किस डॉक्टर से गर्भपात करवाया गया, इस संबंध में पता किया जा रहा है। बिना अनुमति गर्भपात करवाने में सहयोग करने वाले के खिलाफ भी आपरधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य है। (वार्ता)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख