ramcharitmanas
✕

शर्मनाक, भोपाल रेलवे स्टेशन पर 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (08:51 IST)
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर 20 वर्षीय एक महिला के साथ चार सफाईकर्मियों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए ये चारों आरोपी भोपाल रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। धर्मेंद्र सफाईकर्मियों का सुपरवाइजर है।
 
भोपाल रेलवे के पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे 20 वर्षीय महिला के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 वाशिंग साइड एरिया के अंधेरे वाले स्थान पर यह घटना हुई।
 
अग्रवाल ने बताया पीड़िता अपनी भांजी के साथ झांकी देख कर घर लौट रही थी और लघु शंका के लिये प्लेटफार्म नंबर 6 वाशिंग साइड एरिया के अंधेरे वाले स्थान पर गई।
 
पीडि़ता की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों धर्मेंद्र (45), विक्रम करोसिया (32), राजेश खरे (40) एवं राकेश करोसिया (40) के खिलाफ भादंवि की धारा 376(डी), 506 एवं 342 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आज रात गिरफ्तार कर लिया गया।
 
घटना के बाद महिला नजदीकी हनुमानगंज थाने पहुंची लेकिन घटना जीआरपी के इलाके में होने के कारण पुलिस पीड़ित महिला को लेकर जीआरपी थाने गई।

चल समारोह देखने गई थी, परिवार से बिछड़ी : जीआरपी पुलिस के दिए बयान के मुताबिक 20 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ चल समारोह देखने के लिए निकली थी। इस दौरान छोला मंदिर पुलिया से पास भीड़ में पीड़िता अपने परिवार से बिछड़ गई। इस बीच पीड़िता को अकेला देखकर चार आरोपियों ने उसके साथ रेलवे यार्ड के वॉशिग पिट के पास गैंगरेप किया। पीड़िता को अपना शिकार बनाने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
 
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल : वहीं इस पूरे मामले में पुलिस की शुरुआती भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है। गैंगरेप की शिकार पीड़िता अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए जब हनुमानगंज थाने पहुंची तो पुलिस ने सीमा विवाद में मामले को उलझा को उसकी शिकायत नहीं दर्ज की। पीड़िता के थाने पहुंचने पर हनुमानगंज थाना प्रभारी उसको लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को जीआरपी थाना क्षेत्र का बता दिया।
 

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख