ramcharitmanas

पिकनिक स्पॉट पर 20 गैंगरेप, हत्याएं भी...

Updated: गुरुवार, 3 मई 2018 (18:30 IST)
इंदौर। शहर के निकट मेहंदीकुंड पिकनिक स्पॉट के पास के जंगलों में पिछले छह माह में 20 सामूहिक बलात्कार की घटनाएं होने की सनसनीखेज बात सामने आई है। इंदौर पुलिस ने हाल में पांच लोगों को गिरफ्त में लिया, जिनसे पूछताछ में इन घटनाओं का खुलासा हुआ है। 
 
आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे तीन साल से मेहंदीकुंड और आसपास के जंगलों में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। वे यहां घूमने आने वाले युवक-युवतियों को हथियारों के बल पर धमकाते और उनसे लूटपाट करते। साथ ही युवतियों से ज्यादती करते। आरोपियों ने 20 से अधिक युवतियों से ज्यादती करना कबूला है।
 
आरोपी वारदात का वीडियो भी बना लेते थे। बदनामी के डर से पीड़ित लड़कियां पुलिस में शिकायत भी नहीं कराती थीं। पुलिस को शक है कि आरोपी 50 से अधिक युवतियों के साथ ऐसी हरकत कर चुके हैं। इनमें ज्यादातर छात्राएं हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक एक मामले में गैंगरेप से बचने के लिए युवती खाई में कूद गई। बदमाशों ने उसके साथ आए प्रेमी युवक को भी खाई में फैंक दिया था। 
 
पुलिस ने इस मामले में बलराम मकवाना (बसी पीपरी), गोविंद बारिया (कोदरिया) और बसी पीपरी व रुंडा निवासी दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना ईश्वर भील (कोदरिया) फरार है।
इस तरह खुला राज : चार महीने पहले चार बोरी चना चोरी हुआ था। इसके आरोप में पुलिस ने सतपाल निनामा को गिरफ्तार कर उपजेल भेजा था। युवक-युवती की हत्या में शामिल आरोपी बलराम को भी इसी मामले में जेल भेजा गया। यहां दोनों के बीच चोरी के मामले में फंसाने की बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों ने एक-दूसरे की पोल खोल दी। 
 
कजलीगढ़ में हुई थीं इस तरह की घटनाएं : इंदौर के निकट एक अन्य पिकनिक स्पॉट कजलीगढ़ में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थीं। लेकिन, बाद में हुई पुलिस जांच में कुछ सामने नहीं आया था। दरअसल, इस मामले में भी किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उस समय माना गया था कि 45 लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। 

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख