dharma sangrah

सतना कलेक्टर के नाम से ठगी की सनसनीखेज कोशिश, ASP के नाम पर कॉल कर वसूले 90 हजार

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (20:00 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में ठगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह कलेक्टर और एसपी के नाम पर अभी अपना शिकार बनाने लगे हैं। सतना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के नाम पर लोगों से ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
 
जालसाजों ने कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों से नेट बैंकिंग के जरिए खाते में पैसा जमा कराने की कोशिश की। कलेक्टर को अपने नाम पर ठगी का पता भी तब चला जब उनके दोस्तों ने उन्हें फोन कर पैंसा मांगे जाने की जानकारी दी।
 
ठगों ने फेसबुक की फर्जी आईडी के जरिए कलेक्टर साहब के दोस्तों से 20 हजार से लेकर 7 हजार रुपए तक की मांग की। अपने नाम से फर्जी फेसबुक आईडी होने और उसके जरिए ठगी का पता चलने पर कलेक्टर सत्येंद्र सिंह तुरंत सक्रिय हुए और अपने ओरिजनल फेसबुक अंकाउट पर पोस्ट कर ठगी का खुलासा करते हुए जालसाजों के पूरे मैसेज का स्कीन शॉट शेयर कर लोगों को सावधान किया।
 
कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी को सौंपते हुए और साइबर सेल को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जालसाजों ने जो अकाउंट नंबर शेयर किया था वह झारखंड के जमशेदपुर का निकला है और पुलिस अब अपनी कार्रवाई कर रही है।
 
एडिशनल एसपी के नाम पर फोन कर ठगी – इससे पहले सतना में ही एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी के नाम पर जालसाजों ने फोन करके दो पेट्रोल पंप मालिकों से अपने खाते में 90 हजार रुपए जमा करा लिए थे। ठगों के गिरोह ने जिन खातों में पैंसा जमा कराया वह पुलिस की जांच में जयपुर का निकला अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख